Loading...
अभी-अभी:

नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने पहुंचे यूपी के सीएम योगी

image

Apr 28, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर जबलपुर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से शुक्रवार दोपहर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। महापौर स्वाति गोड़बोले ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह विशेष विमान से मंडला पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के गृहग्राम मंडला जिले के निवास तहसील के जेबरा बबलिया पहुंचे।यहां केंद्रीय मंत्री के घर पर आयोजित पारिवारिक आयोजन में शामिल हुए। मंडला जिले से वह डिंडौरी जिले के शहपुरा जाएंगे। शहपुरा में नर्मदा सेवा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। योगी आदित्यनाथ यहां करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों की पहुंचने की संभावना है।

नमामि देवी नर्मदे, नर्मदा सेवा यात्रा दिसंबर 2016 से शुरू हुई. यह यात्रा अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से शुरू हुई। इसके तहत दक्षिणी तट पर 1831 किलोमीटर की यात्रा होनी है। इसमें 548 गांव/कस्बे शामिल होंगे। वहीं उत्तरी तट पर 1513 किलोमीटर की यात्रा होनी है, जिसमें 556 गांव/कस्बे आएंगे। इस प्रकार 144 दिनों में कुल 3344 किलोमीटर की यात्रा की जानी है. यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।