Loading...
अभी-अभी:

नाबालिग लड़की को बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

image

Nov 24, 2017

मुरैना के  कैलारस थाने की पु्लिस ने एक नाबालिग लड़की को बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से बंदूक और कट्टा कारतूस बरामद किए हैं। दरअसल, साल भर पहले नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दो सगे भाइयों ने बिचौलियों से दो लाख रुपए लेकर उसकी शादी राजस्थान में करा दी थी। पुलिस ने लड़की के एक भाई समेत दो आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया था और पांच फरार थे। जिन्हें आज कैलारस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 23 जुलाई 2016 को एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दो सगे भाइयो ने कुछ बिचौलियों की मदद से दो लाख रूपये लेकर उसकी शादी राजस्थान के बाड़ी बसेड़ी में करा दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों पर अपहरण ,दुष्कर्म और पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था , एक आरोपी लड़की के भाई को पुलिस ने घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था, शेष आरोपी फरार चल रहे थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्रुप बनाकर उनके ठिकानों पर दबिश दी और लड़की को खरीदने के आरोप में दो लोगों और इस वारदात में बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  - सुधीर सिंह कुशवाह, एसडीओपी ,कैलारस