Loading...
अभी-अभी:

निगम के 15 सौ कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से

image

Jul 17, 2017

रतलाम : सोमवार से नगर निगम में जलकर, संपत्तिकर, विभिन्न एनओसी, भवन निर्माण अनुमति, विभिन्न शुल्क व आवेदन जमा करने सहित अन्य कार्यालयीन काम नहीं होंगे। कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से निगम की विभिन्न शाखाओं के 1 हजार से ज्यादा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

मप्र नगर निगम व नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आगाज रतलाम से हो रहा हैं। इससे निगम के सभी विभागों का कामकाज ठप हो जाएगा। फाइलें लेकर दौड़ने वाले बाबुओं से लेकर कार्यालयीन कर्मचारियों तक का काम अफसरों को करना पड़ेगा। हड़ताल को प्रदेश के 11 नगर निगमों की कर्मचारी यूनियन समर्थन दे चुकी हैं।

सोमवार को देवास ननि के कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख व हरेंद्र ठाकुर, मनासा के कमलेश व्यास, बुरहानपुर के उपेंद्र गुजराती सहित उज्जैन और इंदौर की यूनियनों के पदाधिकारी भी आएं। 18 जुलाई को संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सोलंकी आएंगे। इसके साथ ही 15 दिन में हड़ताल पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में शुरू होगी। किसान आंदोलन के बाद यह दूसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा, जिसकी शुरूआत रतलाम से हो रही हैं।

कर्मचारियों का कहना हैं कि मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर समस्या बता चुके हैं। कई मौके दिए लेकिन न राज्य सरकार सुन रही हैं, न स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि। ऐसे में हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं।