Loading...
अभी-अभी:

नीमच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत, 12 घायल

image

May 25, 2017

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग भी घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नीमच जिला मुख्यालय से करीब किलोमीटर कानका फांटे के पास गुरुवार दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी मंदसौर जिले के सीतामऊ कस्बे के कांचरिया खंडेरिया गांव से राजस्थान के सांवरिया मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त उनका वाहन हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं ट्रॉली के नीचे बुरी तरफ से दबे हुए शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।