Loading...
अभी-अभी:

न्याय के लिए निकाला महिला पत्रकारों ने कैंडल मार्च

image

Sep 7, 2017

धार : वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश की इकाई के द्वारा बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में त्रिमूर्ति चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद देशभर में पत्रकारों में रोष व्याप्त हैं। धार अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष महिला पत्रकारों के साथ धार के कलमकारों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध स्वरूप मौन प्रदर्शन किया गया।

देश के प्रधान मंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून और गौरी के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाने की मांग की। इस दौरान पुष्पा शर्मा, अवन्ति शर्मा, मोहिनी वर्मा, रेणु अग्रवाल, एकता गुप्ता, छोटू शास्त्री, अशोक शास्त्री, योगेश पंवार, कमल सिंह सोलंकी, फैजान खान, अल्ताफ खान व अभीभाषक संजय अग्रवाल, योगेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।