Loading...
अभी-अभी:

पति को शराब पीने से मना किया तो शराब के नशे में पत्नी को मारी गोली

image

Aug 6, 2017

मुरैना : बीती रात एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गनीमत है कि गोली महिला के पैर में लगी, वहीं साथ खड़ा उसका पांच साल का बेटा बाल-बाल बच गया। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। दंपति के पांच साल के बच्चे ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

मुरैना सिविल लाइन थाना इलाके के जौरा खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। गोली महिला के पैर में लगी। साथ खड़ा उसका बेटा वंशू इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गया। जिला चिकित्सालय में इलाज करा रही रेणु को उसी के पति भीमा किरार ने गोली मार दी। लड़ाई के पीछे का कारण रेणु द्वारा अपने पति को शराब पीने से रोकना था।

5 साल के वंशू ने पुलिस को बताया कि शराब के पीछे माता-पिता में रोज झगड़ा होता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पिता ने कट्टे से मां को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भीमा किरार आदतन अपराधी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।