Loading...
अभी-अभी:

पत्नी के सीने में गोली मारकर पति फरार

image

Aug 29, 2017

ग्वालियर : जनकगंज थाना क्षेत्र की शंकर कॉलोनी में काम से लौटे पति ने पत्नी से हुए विवाद के बाद पत्नी के सीने में गोली मार दी और भाग निकला। घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला की मां को सूचना दी, इसके बाद महिला को अस्पताल भेजा गया। देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

शहर की शंकर कॉलोनी में रहने वाला वीरेंद्र कुशवाह शटरिंग का काम करता हैं। पिछले काफी समय से उसका पत्नी रेखा से झगड़ा चल रहा था। सोमवार की रात को भी वह काम से लौटा तो फिर विवाद शुरू हो गया। वीरेंद्र ने रेखा के साथ गाली-गलौज की, रेखा ने उसका विरोध किया तो कट्टे से गोली मारकर भाग निकला। पड़ोसियों ने नवग्रह कॉलोनी में रहने वाली मां रामवती को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर रामवती पहुंची और इसके बाद पुलिस के साथ रेखा को अस्पताल पहुंचाया।

प्रारम्भिक पड़ताल में पुलिस को पता चला हैं कि वीरेंद्र के चरित्र पर रेखा को शंका था। इसको लेकर उसका विवाद चलता रहता था। पिछले दो महीने से रोज विवाद हो रहा था। वीरेंद्र शराब पीकर आता था और झगड़ा करता था। इसमें रेखा को मारता था। वहीं देर रात उपचार के दौरान रेखा की मौत हो गई पुलिस आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी हैं।