Loading...
अभी-अभी:

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, 8 लोग घायल

image

Apr 11, 2017

हरदा। पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मामला छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा के आत्महत्या से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी पक्ष समझौते के लिए पीड़ित पक्ष पर दबाव बना रहे थे। मामला बनता नहीं देख आरोपी पक्ष ने पीड़ितों पर तलवार, बल्लम और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस इसे पानी भरने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद बता रही है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों पर मामला दर्ज कर 4 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 4 आरोपी फरार चल रहे है।