Loading...
अभी-अभी:

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

image

Sep 14, 2017

शिवपुरी : पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नोन्हेटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक ग्रामीण युवक पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे युवक के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। घायल युवक का नाम अनेक सिंह यादव हैं। घायल की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं, वहीं आरोपी गोली मारने के बाद से फरार हो गए हैं।

घायल अनेक सिंह के पिता का कहना हैं कि गांव के सीताराम यादव, गजसिंह यादव के परिजनों से 20 दिन पूर्व पाईप चोरी के मामले में विवाद हो गया था और उनके द्वारा पहले भी अनेक सिंह के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में 307 का मामला कायम किया था।

इसका बदला लेने की नियत से आरोपियों द्वारा फिर से उनके पुत्र अनेक सिंह पर कट्टे से फायर कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि अनेक सिंह को गोली लगने पर उसके परिजन थाने पर लेकर आए थे और रिर्पोट लिखवाई गई हैं। घायल युवक को इलाज के लिए शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।