Loading...
अभी-अभी:

पूर्व ननि आयुक्त सुरेंद्र काथूरिया का एक और कारनामा

image

Jul 4, 2017

 

सतना : रिश्वत कांड़ में फंसे सतना नगर निगम आयुक्त सुरेंद्र काथूरिया का एक और कारनामा सामने आया हैं। जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहते हुये सुरेंद्र कथूरिया ने ग्वालियर से आये भू प्रबंधन के उस आदेश को दबा दिया जिसमें लिखा था कि जमीन ड़ायवर्सन मामले में अब भू अभिलेख अधिकारी काम करेगें। शासन स्तर के इस आदेश को अपर कलेक्टर सुरेंद्र कथूरिया ने जबलपुर में भी आम लोगो को परेशान करने व मातहतो से मिलीभगत कर भू प्रबंधन का एक आदेश ही फाईलो से बाहर आने नही दिया। आरआई और तहसीलदारो से मिलकर महत्वपूर्ण आदेश अपने स्तानतंरण से कुछ दिन पहले दबा दिया नतीजा। नामांतरण के लिये लोग अब भी आरआई और तहसीलदार के चक्कर काट रहे थे। पूरा मामला जबलपुर कलेक्टर के संज्ञान में आ गया हैं। जाँच के लिये अपर कलेक्टर आंनद कोपरिया को नियुक्त किया गया हैं।