Loading...
अभी-अभी:

पेशी में आई महिला ने न्यायालय परिसर में दिया बच्ची को जन्म

image

Oct 27, 2017

सतना : एक गर्भवती महिला ने न्यायालय परिसर में ही आपने बच्चे को जन्म दे दिया। यह मामला सतना जिले के अमरपाटन अदालत क्षेत्र का है। बच्ची के जन्म के बाद आनन-फानन में आस-पास मौजूद अधिवक्ताओं ने 108 को सूचना दी और पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद मां और बच्ची दोनों ही खतरे से बाहर है।

दरअसल आरती शहडोल जिले के ब्यौहारी गांव की रहने वाली है और अमरपाटन न्यायालय में इसकी पेशी थी। सूत्रों के अनुसार आरती के साथ पहले ही दुष्कर्म की घटना हो चुकी थी। उसी पेशी में वह अमरपाटन न्यायालय पहुंची थी।

उस मामले में दुष्कर्मी आरोपी कौन है, यह तो जानकारी नहीं लग सकी। आरती अपने परिवार के साथ न्यायालय परिसर में पेशी करने के लिए आई, वैसे ही आरती के पेट में अचानक दर्द उठने लगा और कोर्ट परिसर में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया।