Jun 4, 2017
इंदौर। प्रदेशभर में किसानों की हड़ताल लगातार जारी है। इसका प्रभाव अब जनता पर दिखने लगा है। इंदौर में भी कुछ ऐसा ही हाल है जहां लोगों को शहर में दूध और सब्जियां नहीं मिल रही है। जिसके कारण अब दूध की कालाबाजारी होने लगी है। दुकानदार कीमत से दोगुने दामों पर दूध बेच रहे है। आम दिनों में सांची का जो दूध की थैली 21 रुपए में मिलती थी आज वहीं दूध की थैली 50 से 100 रुपए में बीक रही है। लोग भी इसी दाम पर दूध खरीदने को मजबूर है। किसानों की हड़ताल से दुकानदारों को मुनाफा हो रहा है। वहीं लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।