Loading...
अभी-अभी:

प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले

image

Jun 17, 2017

अलिराजपुर : शादीशुदा लड़का और नाबालिक लड़की ने नानपुर थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। दरअसल, मामल ग्राम मसनी का है। जहां प्रेमी और प्रेमिका का शव शनिवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और प्रेमी युगल के मौत की शिनाख्त में जुटी है।

कुछ ग्रामीणों ने शव की पहचान भावसिंह निवासी मसनी और मनिषा खट्टाली का बताया है। पुलिस के अनुसार लड़का शादीशुदा था और लड़की नाबालिक है। जानकारी के मुताबिक लड़की मनिषा एक वैवाहिक कार्यक्रम में रात को मसनी गांव गई थी। सुबह तक नाबालिक लड़की के घर वापस न पहुंचने पर लड़की के परिजन ने पुछताछ करना शुरु किया। जिसकी सूचना बाद में परिजन को मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।