Loading...
अभी-अभी:

बुलेरो और ट्रैक्टर की भिड़त में 14 लोग घायल

image

Apr 8, 2017

होशंगाबाद। सोहागपुर के ग्राम पंचायत करनपुर के पास बुलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत ज्यादा गंभीर है। गंभीर रुप से घायल लोगों को होशंगाबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी, कि  बुलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी घायल शोभापुर के निवासी है जो किराये की गाड़ी लेकर सलकनपुर गये थे। दर्शन करके लौटते समय ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।