Loading...
अभी-अभी:

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दिल्ली रेफर

image

Aug 18, 2017

रीवा : भारतीय युवा मोर्चा मऊगंज मंडल के अध्यक्ष विपिन मिश्रा पर कातिलाना हमला किया गया हैं। दर्जनभर हमलावरों ने तलवार, डंडे से हमला कर दिया हैं, जिससे विपिन मिश्रा को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद परिजनों ने अचेत अवस्था में घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति में सुधार न होता देख सुबह दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस आरोपियों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन मिश्रा बीती रात करीब 8 बजे बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में एक दर्जन हमलावरों ने वाहन को रोकर तलवार और डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में विपिन संभल नहीं पाया और उसके गले व सर पर धारदार हथियार से वार होने पर वह जमीन पर अचेत होकर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं सूचना पा कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मऊगंज स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए।

जहां से डाक्टरों ने रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया था। रात भर के उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होता देख सुबह डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ 307 का मामला कायम कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी अंशुल गुप्ता, भरत गुप्ता, माइकल, बसु गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने मारपीट की हैं। इनसे पुराना विवाद चलता था, कई बार पुलिस अधिकारियों से इनके खिलाफ शिकायत भी की गई, लेकिन कभी कोई सुनवाई नहीं हुई।