Loading...
अभी-अभी:

मोदी अंकल प्लीज... आप मेरी पॉकेट मनी बिहार भिजवा दीजिए...

image

Sep 14, 2017

झाबुआ : मोदी अंकल प्लीज... आप मेरी पॉकेट मनी बिहार भिजवा दीजिए... बाढ़ आई हैं ना वहां... उनके काम आएगी। झाबुआ की रहनें वाली 8 वर्षीय आराध्या ने  इन्हीं शब्दों के साथ भावनात्मक चिट्ठी 2100 रुपए के डीडी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी हैं। आराध्या क्लास सेकंड की छात्रा हैंl जों झाबुआ में ही अध्यनरत हैंl

दरअसल आराध्या का आज आठवां जन्मदिन हैं और अपनें आठवें जन्मदिन पर आराध्या ने यह काम किया हैं। शिक्षक दंपत्ति अरविंद और भावना रावल की बेटी आराध्या के इस कदम से सभी खुश हैं।

शिक्षक अरविंद कहते हैं कि टीवी पर सामूहिक रूप से समाचार सुनते समय विगत महीने बिहार की बाढ़ में परेशान हो रहे लोगों को देखकर आराध्या ने बोला था इनकी हेल्प करना चाहिए और हमने भी उसकी सोच को उत्साहित किया।  आराध्या की मम्मी भावना रावल कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व हैं।