Loading...
अभी-अभी:

मोबाइल टावर से लटका मिला दिव्यांग महिला का शव

image

Sep 19, 2017

सागर : जिले के शाहगढ़ थाना के अंतर्गत वार्ड नम्बर 4 में  रिलायंस टावर में एक  महिला का शव लटका मिला। महिला विकलांग थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। सुबह वार्ड नम्बर चार में विमलेश पति विजय रेकबार उर्म 65 वर्ष का शव मोबाइल टावर पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा हैं, लेकिन महिला विकलांग थी। उसके चलते परिजनों को हत्या की आशंका भी लग रही हैं। परिवार के लोगों का कहना हैं कि महिला अपंग  थी,  तो टावर पर 13 फुट ऊपर कैसे चढ़ सकती हैं। शाहगढ़ टीआई कृपाल मारको का कहना हैं कि घटना की जांच की जा रही हैं।