Loading...
अभी-अभी:

रक्षाबंधन के लिए मायके आई दीपा, सोते समय कटी चोटी

image

Aug 6, 2017

गुना : मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ पच कुइया मोहल्ले में रात में महिला की सोते समय चोटी काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन के लिए मायके आई हुई थी। महिला का कहना है कि उसे पता ही नहीं चला कब चोटी कट गई। वहीं बाद में तबीयत खराब होने की भी बात महिला ने कही। महिला का कहना है कि रात के समय करीब 2:30 बजे महिला की चोटी न होने से घबरा गई थी। महिला का नाम दीपा बुनकर है। महिला आरोन की निवासी है।