Loading...
अभी-अभी:

राजधानी में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

image

Sep 4, 2017

भोपाल : ईरानी डेरे में रविवार देर रात एक बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर बदमाश के समर्थकों व अन्य रहवासियों ने हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौक पर पहुंचे रिजर्व बल ने हवाई फायर कर लोगों को तितर-बितर किया। लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया गया। घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र के ईरानी डेरे की है।

जानकारी के अनुसार भोपाल के ईरानी डेरे में बदमाश अब्बास को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस जवानों ने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने हवाई फायर कर लोगों को तितर-बितर किया। लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। पुलिस पर किए गए पथराव में आरक्षक राजकुमार समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल राजकुमार को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिला भी शामिल है। पथराव में पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी थी। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।