Loading...
अभी-अभी:

राज्य सरकार ने हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का तबादला आदेश निरस्त किया

image

May 27, 2017

हरदा। राज्य सरकार ने कलेक्टर हरदा श्रीकांत बनोठ का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। बनोठ हरदा कलेक्टर बने रहेंगे। 24 मई को सरकार ने एक आदेश जारी कर उन्हें उपसचिव मंत्रालय पदस्थ किया था। और तरुण राठी को हरदा भेजा था। लेकिन नए आदेश में सरकार ने राठी को उपसचिव खनिज विभाग पदस्थ किया है। बता दें कि पूर्व मंत्री कमल पटेल ने हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर खनन माफिया से साठगांठ करने का आरोप लगाया था। यही नहीं, बनोठ ने कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल को भी जिलाबदल करने के आदेश दिए थे। सुदीप पर कई थानों में एक दर्जन से मामले दर्ज हैं। जिसके बाद सरकार ने बनोठ को हरदा कलेक्टरी से हटा दिया था।