Loading...
अभी-अभी:

विकास की आस में ग्रामीण

image

Dec 31, 2017

सिवनी। आज देश इक्कीसवी सदी मे पहुंचने के बाद भी सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा विकास के नाम पर कोसों दूर है। विधानसभा के पलारी के पास पोंगार गाँव के लोगो को सागर नदी मे बाँस बल्ली का पुल बना कर आना जाना पडता है पिछले चार साल से हर वर्ष इन्ही दिनो मे लोग इस तरह पुल बनाते है और बरसात मे निकाल लेते है। ग्रामीणों का कहना है कि मकर संक्रन्ति में सागर नदी के किनारे गौ घाट में धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालु आते है, विशेष तौर पर यह पुल का निर्माण आवा गमन के लिए किया जाता है इतने बड़े आयोजन के बाद भी प्रशासन कोई इतंजाम नही कर पा रहा है इसे प्रशासन की उदाशीनता ही कहेंगे आपको बता दे की यह गांव काग्रेंस विधायक रजनीश सिह की कर्म भूमी है, और इनके पहले ठाकुर हरवंश सिंह की कर्मभूमि रह चुकी है जो कांग्रेस शासन में विभागीय मंत्री रह चुके है पिता की कर्म भूमि को अपनी कर्मभूमि बना चुके वर्तमान विधायक ने इस और ध्यान भी नहीं दिया। तो दूसरी और सत्ता पर बैठे विकास पुरूषो की वाहवाही लेने वालो को फिर भी शर्म नही आ रही है। यूं तो रजनीश सिंह इन दिनों विधानसभा चुनावो को देख जनता से मेलजोल बड़ा रहे है। और एक बार फिर क्षेत्र में विकास की बात कर रहे है।