Loading...
अभी-अभी:

विधायक पति की टोल नाके में गुंडागर्दी CCTV कैमरे में कैद

image

Oct 27, 2017

रतलाम : सैलाना से भाजपा विधायक संगीता चारेल के पति विजय चारेल सरवन बांसवाड़ा टोल  नाके पर गुरुवार रात को गुंडागर्दी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। विधायक पति एवं मंडी अध्यक्ष विजय चारेल अक्सर इस प्रकार के कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं।

चाहे वह कोई प्रशासनिक अधिकारी हो या  अन्य व्यक्ति, अक्सर रात को उनके विवाद होते रहते हैं। कई बार उनकी मारपीट की शिकायतें बाहर आ चुकी है। इस बार विजय चारेल बांसवाड़ा सरवन टोल के विवाद के चलते कर्मचारियों से विवाद और गुंडागर्दी करते सीसी कैमरे में कैद हो गए।

उनकी गुंडागर्दी सैलाना विधानसभा में चर्चा का विषय बनी है। उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान भी उन पर आरोप लगे थे कि वह गुंडागर्दी करते हैं, जिसके चलते भाजपा के कई बड़े राजनेताओं ने उनसे दूरी बना रखी थी।