Loading...
अभी-अभी:

विधायक बहु का हंगामा,मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

image

Apr 15, 2017

जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने ही जबलपुर की विधानसभा बरगी की विधायिका प्रतिभा सिंह की बहु ज्योति सिंह ने हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल विधायिका प्रतिभा सिंह की बहू ज्योति सिंह में पहले से मनमुटाव चल रहा है। जिसका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनका यह विवाद अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के पास तक पहुंच गया है। पूरा मामला यह है कि जबलपुर के भेड़ाघाट में शुक्रवार को नमामि नर्मदा सेवा यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के सामने ही बरगी की विधायिका प्रतिभा सिंह की बहु ज्योति सिंह पहले से ही कार्यक्रम में मौजूद थी। उन्होंने अपनी परेशानियों का एक आवेदन मुख्यमंत्री को देने के लिए ज्योति सिंह को आवेदन देने के लिए काफी हंगामा करना पड़ा। क्योकि मुख्यमंत्री के पास मौजूद पुलिस और सुरक्षर्मी उन्हें मुख्यमंत्री तक नहीं जाने दिया। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से उतरे तभी ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री को आवाज लगाकर अपनी परेशानियों का एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईं।