Loading...
अभी-अभी:

सफाईकर्मी पत्नी की मौत के डेढ़ साल बाद पति की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

image

Nov 17, 2017

सागर : नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मी की मौत के डेढ़ साल बाद भी पेंशन अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से  इलाज के अभाव में आज पति की भी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों और निगमकर्मियों ने पति की लाश रखकर चक्का जाम किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। निगमायुक्त के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

नगर निगम में सफाई कर्मी फूलरानी की मौत पिछले साल हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार को फंड और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। इससे परिवार  आर्थिक संकट में था। उसके पति अशोक के बीमारी का इलाज नहीं  हो पा रहा था। जिससे आज उसकी मौत हो गई।

इससे नाराज लोगों ने लाश रखकर चक्काजाम किया। मृतक के परिजन आशीष के अनुसार सभी कागज पूरे थे, लेकिन निगम से कोई सुविधा नहीं मिली और न ही अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। इस मामले में निगमायुक्त अनुराग वर्मा का कहना है कि जो भी सुविधाएं है दी जाएगी। नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति भी दी जाएगी।