Loading...
अभी-अभी:

समय पर नही मिला इलाज, गर्भवती महिला की मौत

image

Jul 2, 2017

नरसिंहपुर : जिले में एक बार फिर एक गर्भवती महिला की मौत हो गई हैं। मामला जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्वारी गांव का हैं। विनीता बाई (27) गर्भवती थी, परिजनों ने बताया कि विनीता को कल शाम से दर्द हो रहा था। महिला के परिजन और कार्यकर्ता आशा ने जननी एक्सप्रेस सेंटर में कई बार फोन किया, तो गाड़ी खराब हैं कह कर फोन रख दिया। फिर 108 पर कॉल किया तब सुबह 4 बजे गाड़ी पहुंची। विनीत को करेली शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना हैं कि अगर महिला समय पर अस्पताल आ जाती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। यह पहला मामला नही हैं, पूर्व में भी गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला सुर्खियों में रहा।