Loading...
अभी-अभी:

सरकारी एंबुलेंस से CMHO ढुलवा रहे सामान

image

May 12, 2017

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया में लोग कंधे पर शव ले जाने को मजबूर हैं। मामला उमरिया के सरकारी अस्पताल का है जहां पूर्व CMHO एम.पी. तिवारी अपने बेटे की शादी में मिला दहेज का सामान सरकारी एंबुलेंस से ढुलवा रहे हैं। ये सामान उनके सरकारी निवास तक पहुंचाया गया। हैरानी की बात है कि तिवारी साहब काफी पहले रिटायर्ड हो चुके हैं। लेकिन अपने रसूख के चलते अब भी उन्होंने सरकारी बंगला नहीं छोड़ा है। जब वर्तमान CMHO से इस संबंध में बात की तो उन्होंने जानकारी नहीं होने से इनकार कर दिया। हालांकि मीडिया के सामने उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।