Loading...
अभी-अभी:

स्कूटर पर चलते हैं ये मंत्री, सब्जी खरीदते आए नजर

image

Sep 30, 2017

सागर : मंत्री से लेकर छुटभैया नेताओं की पहचान गाड़ियों, हूटरो, गनमैन और तामझाम से  बनी हैं, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार को लोग सादगी के रूप में जानते हैं और स्कूटर वाले मंत्री कहे जाने लगे हैं।

सांसद बनने के 21 साल पहले से उनको जनता ने स्कूटर पर ही देखा। अब मंत्री बन गए तो यही हाल हैं। खुद स्कूटर चलाना, सब्जी खरीदना सहज मिलना। यही पहचान वो बनाये रखना चाहते हैं। ताकि कभी राजनीतिक जीवन में उतार आये, तो असहज और अपमान की स्थिति न बने।

मध्यप्रदेश के पिछड़े अंचल सागर में जन्मे वीरेंद्र कुमार सागर संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं  और लगातार दो दफा से टीकमगढ़ से भाजपा के सांसद हैं। पिछले छह चुनावों से  अपराजेय वीरेंद्र अपनी सादगी की मिशाल बनते जा रहे हैं।

मौजूदा राजनीति में ग्लैमर, भीड़भाड़, लग्जरी गाड़ियां, नेताओं के आगेपीछे भागते कार्यकर्ता  ही सबकुछ हैं। ऐसे दौर में वे अपने आपको सरल बनाने में सफल बने हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनने के बाद बुन्देलखण्ड  अंचल में उनका चिरपरिचित रहन सहन ही दिख रहा हैं।

स्कूटर वाले सांसद अब स्कूटर वाले मंत्री बन गए। पिछले तीन दिनों अपने गृहनगर में केंद्रीय मंत्री बने हैं। स्कूटर पर ही  नवदुर्गा  पर दर्शन करते नजर आए। आज दशहरा पर  इतवारा  बाजार  में सब्जी खरीदी, लोगों से मिलते मिलाते स्कूटर पर बैठे और घर निकल गए।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र के मुताबिक सांसद बनने के पहले से ही इसी स्कूटर पर चल रहे हैं। जनता के बीच सीधा संवाद इसमें बना रहता हैं, कोई बाधा नहीं रहती, लोगों को ये न लगे मंत्री बनने के बाद व्यवहार में बदलाव आ गया।

उन्होंने कहा कि यदि नीचे आना पड़े तो असहज और अपमान की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता हैं। वैसे सभी जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच में रहना चाहिए। वे मंत्री आज हैं, हमेशा एक सा रहना चाहते हैं।