Loading...
अभी-अभी:

स्कूली वाहन से नीचे गिरा बच्चा, हालत गंभीर

image

Sep 27, 2017

धार  : बदनावर में निजी स्कूलों की मनमानियां बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। किंतु फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। नगर के केसी सराफ स्कूल का बच्चा स्कूल की गाड़ी से घर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी के दरवाजे का लॉक खुल गया। इस कारण गाड़ी में बैठा बच्चा नीचे गिर गया।

हादसे में उसके सिर में गहरी चोंट आई। घटना के बाद चालक बच्चे को  अस्पताल ले जाने के बजाय वहां से भाग गया। राहगीरों ने यह देख बच्चे को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। बच्चे के सिर में गहरी चोंट आई हैं। शहर में निजी स्कूलों की मनमानियां खुलेआम चल रही हैं।

स्कूली वाहन बिना नियमों का पालन करे सड़कों पर बेखोफ दौड़कर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, किंतु फिर भी न तो शिक्षा विभाग, न पुलिस और न ही परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही। जो प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही हैं। उधर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर लिया हैं।