Loading...
अभी-अभी:

स्कूल में पढ़ने जा रही बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया मजनू अभियान

image

Sep 11, 2017

सिवनी : पुलिस ने सोमवार से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आॅपरेशन मजनू शुरू किया है। इस दौरान पुलिस न केवल सड़क पर घूम रहे आवारा और अराजक तत्वों को समझाइश देती दिखी, बलिक स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को भी जानकारी देने और छेड़छाड़ का खुलकर विरोध करने की समझाइश देती नजर आई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सिवनी जिले के ग्रामीण इलाकों में स्कूल में पढ़ने जा रही बच्चियों की सुरक्षा के लिए इन दिनों मजनू अभियान चला रखा है। पुलिस अधिकारी इस अभियान के तहत खासतौर पर आदिवासी ग्रामीण इलाकों के स्कूल और कॉलेजों में जा कर छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके और समय पड़ने पर किस तरह कानून से मदद लेना है इस बाद की भी सलाह दे रहे हैं।

वहीं सड़को पर लड़कियों को छेड़ने वाले आवारा तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से निपटती नजर आ रही है। अभियान की इसी कड़ी में घंसौर में सड़क पर लड़की को छेड़ रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया फिर उससे लड़की के सामने कान पकड़ कर उठक बैठक लगाई गई। पुलिस के इस अभियान के बाद सड़को पर घूम रहे आवारा मजनुओं में हड़कंप मचा हुआ है।