Loading...
अभी-अभी:

"एक थी रानी ऐसी भी" मध्यप्रदेेश में टैक्स फ्री

image

Apr 20, 2017

भोपाल। भारतीय राजनीति में नए विचार को रोपने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर बनी फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म 21 अप्रैल को देश भर में रिलीज होने वाली है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जीवनी पर आधारित फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। सिंधिया ने कहा कि राजमाता के समर्पण से हमें प्ररेणा मिलती है। उनका मध्यप्रदेश के विकास में असाधारण योगदान है। उनकी जीवन शैली, सधंर्ष, जीत-हार और उनके विचार आज की परि‍स्थिति में महत्वपूर्ण है। सिंधिया ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का भी आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' मृदुला सिन्हा की किताब 'राजपथ से लोकपथ' पर आधारित है।