Loading...
अभी-अभी:

सड़क दुर्घटना में 1 महिला व बच्चे की मौत, मदद करने की जगह लोगों ने बनाया वीडियो

image

Sep 21, 2018

देवेन्द्र कुशवाहा : सोहागपुर में स्टेट हाहवे 22 ट्रक और मोटरसायकिल की टक्कर में एक महिला और डेढ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। अन्य महिला व पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सोहागपुर में शंकर मंदिर के पास ढाना निवासी रूपराम उसकी पत्नि को लेकर घर जा रहा था तभी अचानक पीछे से आ रहे एक डम्पर ने तेजी से टक्कर मार दिया जिससे टकराकर महिला उसके नीचे आ गई और बच्चा फिका गया।  

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायल और पुरूष बहुत देर तक तडपते रहे लेकिन आसपास के लोगो ने मदद नही की और फोटो वीडियो बनाते रहे। लोग इस दुर्घटना का मजा लेते रहे। मानवता को शर्मशार करने वाली यह पहली घटना नही है कुछ दिन पुर्व ही 3 किमी दूर एक एक्सीडेंट में घायल तडपते रहे लेकिन कोई मदद को आगे नही आया।