Loading...
अभी-अभी:

बैरागढ़ में एक महिला ने अपने ​ही ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

image

Sep 29, 2018

विवेक शर्मा : बैरागढ़ में एक महिला ने अपने ही ससुर रामदास उदासीन पर छेड़छाड़ करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रामदास उदासीन सुख सागर उदासीन आश्रम का संचालक है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर न सिर्फ उस पर गलत नजर रखता था वल्कि उसे कई तरह से प्रताड़ित भी करता था। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बैरागढ़ शहर में हड़कंप मच गया है क्योंकि मामला एक धार्मिक स्थान से जुड़ा हुआ है।

बैरागढ़ में एक और बाबा पर उसकी ही बहु ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। बैरागढ़ में सुख सागर उदासीन आश्रम के नाम से संचालित आश्रम के बाबा रामदास उदासीन पर उसकी ही बहु ने गंभीर आरोप लगाए है बहु का आरोप है की आरोपी रामदास उदासीन न सिर्फ मुझ पर गलत नियत रखता था वल्कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था पीड़ित महिला ने आश्रम पर भी गलत गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप लगाए हैं पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आश्रम की महिलाएं देह व्यापार में संलिप्त हैं।

इस सब के बाद थाने पहुंची महिला ने आरोपी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने 354, 323, 506, 294 विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस सब पर आरोपी बाबा का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। बिजली बिल जमा नही करने पर बहु ने आरोप लगाए हैं।