Loading...
अभी-अभी:

15 अक्टूबर को अमित शाह का डिण्डोरी आगमन, उत्कृष्ट मैदान में होगा जनजाति सम्मेलन

image

Oct 12, 2018

शिवराम बर्मन : डिण्डोरी के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में 15 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन होने जा रहा है। डिंडोरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के आगमन को लेकर 11 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। 

आगमन की तैयारी का जायजा लेने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया ,सासंद फग्गनसिंह कुलस्ते,जिला भाजपा कार्यालय पहुचे। बताया जा रहा है कि अमितशाह के आगमन पर सात विधानसभा झेत्र के कार्यकर्ता लगभग 40 से 50 हजार आदिवासी जनजाति के लोग डिण्डोरी पहुचेंगे। चूँकि विधानसभा चुनाव नजदीक है तो भाजपा अपना पूरा दम खम चुनाव जीतने में लगा रही है ।अमितशाह के आगमन को लेकर तैयारी में ओमप्रकाश धुर्वे,सुनील जैन जिलाध्यक्ष ,सुरेंद्र दुबे,ज्योति प्रकाश धुर्वे,पंकज तेकाम,प्रभात जैन जुटे हुए है।