Loading...
अभी-अभी:

पूर्व सिविल सर्जन और चीफ पैथोलॉजिस्ट आनंद शर्मा की पिटाई

image

Mar 17, 2019

मुकेश रॉय : जिला अस्पताल में पदस्थ चीफ पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर आनंद शर्मा को आज उनके निवास में रंगरलिया मनाते हुए मोहल्लेवासियों ने रंगे हाथो पकड़ा और डॉक्टर आनंद शर्मा की जमकर धुनाई भी लगाई।

मोहल्लेवासियों के अनुसार विगत 2 वर्षों डॉक्टर आनंद शर्मा अपने गुलाब विहार स्थित आवास पर रहते हैं। डॉक्टर के आवास पर लगभग रोजाना लड़कियों का आना जाना लगा रहता था जिस पर मोहल्लेवासियों ने आनंद शर्मा को चेतावनी भी दी थी पर आनंद शर्मा के कानों पर जूं तक नहीं रेगी और डॉक्टर आनंद शर्मा के घर लड़कियों का आना जाना लगा रहा।

जैसे ही एक युवती डॉक्टर आनंद शर्मा के घर पहुंची पहले से तैयार मोहल्लेवासियों ने डॉक्टर का घर घेर लिया और घर के घुसकर डॉक्टर आनंद शर्मा को रंगे हाथों रंगरलिया मन्नते हुए पकड़ लिया और जमकर धुनाई भी लगा दी।