Loading...
अभी-अभी:

वन मंत्री उमंग सिंघार ने गंधवानी में जय किसान फसल ऋण माफी के प्रमाण पत्र किए वितरित

image

Feb 27, 2019

गौरव बर्फा : मध्य प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंगार धार जिले के दौरे पर हैं। वही वे आज गंधवानी पहुंचे, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के वचन पत्र के तहत वचन को पूरा करते हुए क्षेत्र के किसानों को जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। वन मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि यह राहुल गांधी जी की योजना थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की योजना थी। कांग्रेस पार्टी की योजना थी। वन मंत्री ने कहा कि हर किसान को मजबूत करना चाहती है कांग्रेस सरकार। मध्यप्रदेश के किसानों का ऋण माफ कर के किसानों को मजबूत करना चाहती है कांग्रेस सरकार।

वहीं वन मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल पहले यह योजना बीजेपी ने बनाई थी ओर कहा था कि किसानों का 50000रु माफ किया जाएगा लेकिन 15 साल राज करने के बाद भी एक  किसान का कर्ज माफ नहीं किया। और कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही 24 घंटों के भीतर ही आदेश किया कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए। साथ ही कहा कि गंधवानी विकासखंड में कुल 11830 किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही उन्होंने वनाधिकार पत्र भी वितरित किए। वन मंत्री उमंग सिंघार ने मंच से अपने संबोधन में क्षेत्र की जरूत वाली मांगो की मंजूरी देते हुए कई सौगाते दी है। वहीं गंधवानी को नई एंबुलेंस के साथ महिला डॉक्टर की व्यवस्था करने की बात भी कही इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता मौजूद रही।