Loading...
अभी-अभी:

सपा और गोंगपा मिलकर लड़ेंगे प्रदेश में चुनाव

image

Sep 29, 2018

राज बिसेन : बालाघाट में आगामी विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे गठबंधन और तिकड़मबाजी के समीकरण बढ़ते जा रहे हैं। देश में सपा, बसपा, गोंगपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के गठबंधन पर फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है लेकिन सपा और गोंगपा के गठबंधन पर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। 

इसकी घोषणा समाजवादी पार्टी के युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की और कहा कि आगामी 29 सितम्बर को शहडोल में तथा 30 सितम्बर को बालाघाट में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम एक मंच पर होंगे यह गठबंधन पूरे प्रदेश के लिए है। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना दिल बड़ा करना चाहिए,जैसा यूपी में हमने किया । बसपा से हमारा यूपी में गठबंधन है ही और हम चाहते हैं कि भाजपा के विरोधी सभी दल एक हो जाएं।