Loading...
अभी-अभी:

मंत्री न बनाए जाने पर विधायक कंसाना के समर्थकों ने क्षेत्र में लगाया जाम

image

Dec 25, 2018

अमन सक्सेना : मंत्री नहीं बनाए जाने से आक्रोशित विधायक ऐदल सिंह कंसाना के समर्थकों ने क्षेत्र में जाम लगा दिया। कंसाना कांग्रेस के टिकट पर मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं।

आक्रोशित समर्थकों ने कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान आगजनी भी की गई। सरायछोला के पास गुर्जर बहुल क्षेत्र के एनएच 3 पर कंसाना के समर्थक जमा हो गए और प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थकाें ने यातायात भी रोक दिया।

उल्‍लेखनीय है कि सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ऐदल सिंह कंसाना ने विधानसभा चुनाव में 65455 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह को 13313 मतों से पराजित कर दिया था।