Loading...
अभी-अभी:

15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 2 हत्या कांड़ को दिया था अंजाम

image

Nov 3, 2017

ग्वालियर : पुलिस ने एक 15 हजार के इनामी को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। यहां आरोपी हत्या कर 2013 से फरार था। जिसको पुलिस ने गोला का मंदिर स्थित नारायण विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी बहुचर्चित रामप्रकाश यादव हत्या कांड में भी शामिल रहा है।

दरअसल आरोपी अजय यादव ने 4 फरवरी 2013 में अपने दूसरे साथी सचिन तोमर के साथ मिलकर शादी में जा रहे अपने दोस्त चंकेश पांडे को मिलने के लिए बलराम नगर में बुलाया था। तभी अजय व उसके दोस्त सचिन ने चंकेश पांडे पर गोलियां चला दी और मौका देखकर वहां से भाग निकले थे।

जिस पर पुलिस ने पूर्व में 5 फरवरी 2013 को सचिन तोमर को पकड़ लिया था, लेकिन अजय यादव पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला था। यहां आरोपी अजय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 6 फरवरी 2013 बहुचर्चित रामप्रकाश यादव हत्या कांड को अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हत्या का आरोपी अजय नारायण विहार कॉलोनी में छुपा हुआ है और वह यहां से भागने के फिराक में है। जिस पर पुलिस ने दाबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

गोला का मंदिर थाना सीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि 15 हजार का इनामी अजय यादव को पकड़ा गया है। आरोपी ने चंकेश पांडे व रामप्रकाश यादव हत्या कांड में शामिल रहा है। इससे पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी 2013 से फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है।