Loading...
अभी-अभी:

70 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड नर्स के साथ 19 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

image

Jun 23, 2018

मप्र सरकार महिला अपराध को लेकर कितने भी कड़े कानून बना ले लेकिन यह अपराध थमने का नाम नही ले रहे हैं। दुष्कर्म के मामलो में मप्र में छोटी छोटी बच्चियों से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिला तक सुरक्षित नही है। ताजा मामला रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध स्थल सांची का है। जहाँ एक बुजुर्ग रिटायर्ड नर्स के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय कादिर नाम के नवयुवक ने घर मे घुसकर जबरदस्ती से रेप किया। बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट के बाद सांची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर घटना के दूसरे दिन भोपाल के पास सूखी सेवनिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर आज फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट रायसेन में पेश किया। जहां से उसे अब जेल भेज दिया गया हैं। इस घटना ने एक बार फिर घरों में अकेली रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जून की दोपहर सांची में रहने वाली एक 70 वर्षीय रिटायर्ड नर्स से रेप करने वाला आरोपी को आज रायसेन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय आरोपी कादिर खान ने बुजुर्ग महिला के घर में जबरन घुस कर दुष्कर्म किया था। आज सांची थाने से आरोपी का मेडिकल कराने जाते समय कुछ लोगो से पुलिस की झड़प भी हुईं। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से आरोपी को सांची से रायसेन कोतवाली थाने लाया गया। रायसेन के फास्टट्रैक कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। पुलिस को उम्मीद हैं कि उसके इस जघन्नय अपराध के लिए न्यायालय से उसे कठोर सजा दिलाई जाएगी।