Loading...
अभी-अभी:

बालाघाटः स्व. लिखीराम कावरे की 20वीं पुण्यतिथि, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दी गई श्रंद्धाजलि

image

Dec 17, 2019

राज बिसेन - बालाघाट जिले के जननेता स्व. लिखीराम कावरे पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन जो कि बालाघाट राजनीति की अलग पहचान रखने वाले नेता माने जाते थे, जिनका व्यक्तित्व मृदुभाषी, मिलनसार था। स्व.लिखीराम कावरे पार्टी भावना से भी ऊपर लोगों के दिलों में बसे थे।  आज भी उनका प्रभाव क्षेत्र और बालाघाट जिले के बाहर भी वैसा ही देखा जाता है, जैसे 20 वर्ष पहले था। उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर उनकी बेटी सुश्री हिना कावरे विधानसभा उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन ने सुबह 7 बजे परिवार के साथ समाधि स्थल पर पिता को श्रंद्धाजलि दी। साथ में 11 द्वियांग जनों को ट्रायसिकल भी प्रदान की गई।

श्रंद्धाजलि देने प्रभारी मंत्री के अलावा कई विधायक भी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में स्व. लिखीराम कावरे के राजनीतिक जीवन से जुड़े पलों को एक फ़िल्म के माध्यम से भी आमजन को दिखाया गया। स्व. लिखीराम कावरे को श्रंद्धाजलि देने प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल मध्यप्रदेश शासन और प्रदीप जैसवाल खनिज मंत्री मध्यप्रदेश शासन, टामलाल सहारे कांग्रेस वर्तमान विधायक कटगी, संजय उइके वर्तमान काँग्रेस विधायक बैहर, रामकिशोर कावरे विधायक भारतीय जनता पार्टी एवं अनेक पूर्व और वर्तमान विधायक, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ-साथ जिले भर से उनको चाहने वाले हजारों आमजन एवं जिले के समस्त बीजेपी, काँग्रेस के जनप्रतिनधि उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम में पुलिस के पुख्ता इंतजाम के साथ सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।