Loading...
अभी-अभी:

नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का रहा 26 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस 14 और निर्दलीय प्रत्याशी 3 सीट जीते

image

Aug 16, 2017

भोपाल : मध्यप्रदेश के 43  नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 26 सीटों पर कब्जा किया हैं। वहीं कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत हासिल की हैं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी तीन सीटों पर कब्ज़ा किया हैं। भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की हैं, हालांकि कांग्रेस ने भी भाजपा की कई सीटों पर सेंध लगाई हैं। छिंदवाड़ा और झाबुआ जिले में भाजपा को करारी मात भी मिली हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी बड़े नेता भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, यहां जश्न का माहौल हैं।  

भाजपा का इन 25 सीटों पर रहा कब्जा

जैतवारा, आठनेर, हर्रई, कैलारस, कोतमा, राणापुर, डिंडोरी, भिकनगांव, मंडलेश्वर, थांदला, पेटलावद, भाबरा, डबरा ,नेपानगर, चिचोली, नैनपुर, पाली, बम्हनी बंजर, बिछिया, जोबट, छनेरा, बुढार, जय सिंह नगर, बिजुरी, शहडोल।         

कांग्रेस का इन 15 सीटों पर कब्जा  

मंडला, सैलाना, मोहगांव, शाहपुरा, निवास, जुन्नारदेव, महेश्वर, सनावद, दमुआ, सौसर, बैहर, अलीराजपुर, झाबुआ, गाडरवारा, शमशाबाद।      

3 सीटों निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

 लखनादौन, पांढुर्णा,  सारणी।