Loading...
अभी-अभी:

सागर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

image

Jan 15, 2019

मुकुल शुक्ला - सागर की एक प्लास्टिक फैक्टरी मे भीषण आग से लाखों रुपए का समान जलकर हुआ खाक। सागर से सटे इलाके शास्त्री वार्ड की एक प्लास्टिक फैक्ट्री मे अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। लोग समझ पाते उसके पहले ही आग विकराल हो गयी थी। आग की जानकारी लगने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगो ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की पर आग इतनी भयावह थी की उस पर काबू नही पाया जा सका।

फ़ायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और एक के बाद एक आठ फ़ायर लारी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। और बढा हादसा होने से बच गया। हालांकि इसमे फैक्ट्री मे रखा लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया। आग किस कारण से लगी इसकी जानकारी अभी नही मिल सकी।

आग लगने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय होने के कारण कोई बड़ी छति नही हो पाई आग लगने से एक घंटे देरी से नगर निगम की फायर लारियां पहुंची कम से कम आठ फायर लारियों के दुवारा आग पर काबू पाया गया।