Loading...
अभी-अभी:

मनावरः आदिवासी महिला से छेड़खानी के अपराध में फरार आरोपी गिरफ्तार

image

Jul 3, 2019

अशोक पाटीदार- मनावर थाना अंतर्गत छेड़खानी के अपराध में फरार आरोपी नरेश पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा एक आदिवासी महिला से साथ छेड़खानी की थी जिसको मनावर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आदिवासी से छेड़खानी का दूसरा आरोपी शिवराम पाटीदार को मनावर पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, पुलिस पर लगा प्रश्नचिन्ह।

मनावर थाना अंतर्गत आदिवासी महिला के साथ छेड़खानी के फरार आरोपी नरेश पाटीदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां मनावर पुलिस का भेदभाव देखने को मिला जो 8 अप्रैल 2019 को मनावर की एक आदिवासी महिला के साथ मनावर नगरपालिका अध्यक्ष पति शिवराम पाटीदार ने छेड़खानी की थी, जिसका महिला ने मनावर थाने में आवेदन दिया था। जिसके 37 दिनों बाद 15 मई 2019 को मनावर थाने में पूर्व धार पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्रसिंह द्वारा जांच कराने के बाद शिवराम पाटीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

दूसरे आरोपी शिवराम पाटीदार की गिरफ्तारी में पुलिस की लापरवाही

आज 47 दिन बीत जाने के बाद भी शिवराम पाटीदार को मनावर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। शिवराम पाटीदार 30 जून को सिंघाना में हुए मुख्यमंत्री कन्यादान में धार कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के इर्दगिर्द घूम रहा था। पुलिस आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी रही। मनावर थाने के 200 मीटर के दायरे में नगरपालिका में आरोपी दिन भर बैठता है। अब प्रश्न यह उठता है कि कहीं राजनीति के चलते पुलिस पर कोई दबाव तो नहीं जो वो कांग्रेस नेता शिवराम पाटीदार की गिरफ्तारी में देर कर रही है। जब आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी हो सकती तो शिवराम पाटीदार की क्यों नहीं। इस मामले में वर्तमान धार पुलीस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह का कहना है कि शिवराम पाटीदार के मामले में जांच चल रही है जो जांच में तथ्य आएंगे उसके पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी। ऐसा लगता है वर्तमान पुलिस अधीक्षक को पूर्व अधीक्षक की जांच पर भरोसा नहीं या सत्ता के दबाव के चलते पुलिस नतमस्तक है।