Loading...
अभी-अभी:

मनावरः अवैध कालोनियों पर प्रशासन का शिकंजा कसा, भू माफियाओं व अवैध कालोनी नाइजरों में मचा हडकंप

image

Dec 21, 2019

अशोक पाटीदार - प्रदेश की कमलनाथ सरकार भू माफियाओं के चलाए जा रहे अभियान की कार्यवाई का असर मनावर में भी दिखने को मिल रहा है। नगर के आसपास भू माफियाओं द्वारा शासकीय एवं कृषि भूमियों पर कई कॉलोनियां काट दी। इन सभी अवैध कालोनियों पर मनावर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा। नगर एवं आसपास के ग्रामों की कृषि भूमियों पर सुविधाहीन कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। जिनकी जांच के लिए प्रशासन ने पटवारियों का दल बनाकर क्षेत्र की सभी कालोनियों की जांच करवाई की जा रही।

अवैध कॉलोनियों के कारोबारियों को चिन्हित करने के लिए चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री की सख्ती के चलते अवैध कॉलोनियों के कारोबारियों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पटवारियों के दल ने प्रशासन द्वारा दिए गए बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है। क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अवैध कॉलोनियों का कारोबार चल रहा है। जिसके कारण उक्त कालोनियों के रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रशासन की पड़ताल से अवैध कॉलोनाइजर में हड़कंप मच गया है।