Loading...
अभी-अभी:

शराब माफिया ने गांव की महिलाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार

image

Oct 3, 2018

लोकेश प्रधान - बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हे ओना में 2 अक्टूबर शाम 5 बजे विहान योजना महिला स्व सहायता समूह के द्वारा गांव को नशा मुक्त करने के लिए लगभग 70 महिलाओं ने गांव में रैली निकालकर लोगो को संदेश दिया। साथ ही महिलाओं ने गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालो को मना भी किया।

बता दें कि इस बीच गांव के चमरू सहीस को महिलाओं ने शराब बेचने को मना भी किया जिस पर उसके द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिससे महिलाएं सरिया थाना पहुंचकर आज उसके खिलाफ शिकायत की। सरिया थाना प्रभारी ने महिलाओं को आश्वाशन दिया कि गांव में अवैध शराब बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्ति के ऊपर सरिया पुलिस ने कार्यवाही की जा रही है।