Loading...
अभी-अभी:

अज्ञात व्यक्ति ने खेत की मेढ़ पर फेंकी अवैध रूप से ले जा रही मछली 

image

Jul 18, 2018

संदेश पारे : मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध के बाबजूद भी मछली को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है हरदा जिला मुख्यालय पर आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 4 क्विंटल अवैध रूप से ले जाई जा रही बड़ी बड़ी मछलियां एक खेत की मेढ़ पर फेंक कर रफ़ू चक्कर हो गया है।

बता दें की हरदा जिले में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के बावजूद भी अवैध रूप में मछली पकड़ने का काम धड़ल्ले से चल रहा है किसी अज्ञात व्यक्ति ने हरदा जिले से लगे नर्मदासागर बांध से मछली पकड़कर अवैध रूप में बेचने की फिराक में था लेकिन ग्राहक ना मिलने या फिर देर रात पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए उसने खेत की मेढ़ पर मछलियों को फेंक दिया होगा उधर खेत की रखवाली करने वाली महिला को भी मीडिया के माध्यम से ही खेत के किनारे बड़ी संख्या में मरी हुई मछली पड़ी होने की जानकारी लगी इन मरी हुई मछलियों को आवारा कुत्ते और जंगली जानवर अपना भोजन बना रहे है।

खेत की मेंढ पर लगभग 4 क्विंटल मछली पड़ी होने की जानकारी मिलने के बाद मछली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे और मरी हुई मछली को तीन से चार दिन पुरानी होने की बात कहते हुए उसे गड्डा खोदकर जमीन में दफनाने की बात कही है।