Loading...
अभी-अभी:

ननि के सहायक यंत्री अभय सिंह राठौर के ठिकानों से मिली 20 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति

image

Oct 12, 2018

विकास सिंह सोलंकी : इंदौर में EOW को नगर निगम के सहायक यंत्री अभय सिंह राठौर के ठिकानों से 20 करोड़ रुपए की बेनामी सम्पति मिली है। EOW ने आय से अधिक संपत्ति मामले में अभय सिंह राठौर के 4 ठिकानों पर कार्रवाई की थी। जिसके बाद EOW को  20 लाख रुपए नगद, 6 सोने के बिस्किट, 4 घर, 36 बीमा पॉलिसी, कई बैंक अकाउंट लाकर के कागजात मिले है जिसकी जांच की जा रही है।

इंदौर नगर निगम का सहायक यंत्री अभय सिंह राठौर करोडपति निकला है ईओडब्ल्यू के छापे में राठौर के पास लगभग 20 करोड़ रूपये की बेनामी सम्पति मिली है ईओडब्ल्यू यानी आर्थिक अपराध अन्वेंषण ब्यूरो को राठौर की शिकायत मिली थी, जिसकी जाँच करने के बाद ईओडब्ल्यू के विशेष मजिस्ट्रेट आर.के. सिंह द्वारा जारी किये गए वारंट के आधार पर राठौर के 4 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गयी।

यह कार्रवाई राठौर के गुलाब बाग़ स्थित निवास, जीजा राकेश सिंह और छोटे भाई संतोष सिंह के स्कीम नंबर 78 स्थित बंगलो और भांजे के बजरंग नगर स्थिति निवास पर की गयी। चारो स्थानों से कुल 20 लाख रूपये नगद, 2 किलो सोना, 36 बीमा पालिसी, 4 भवन, जिसमे 2 व्यवसायिक जिनमे होस्टल, दुकाने और फ्लैट्स किराए पर दिए हुए है और 2 आवासीय मिले है। कई बैंक खाते और लाकर्स भी मिले है, जिनकी जाँच की जाना बाकी है। राठौर 1996 से नगर निगम में पदस्थ है। कई घोटालो में उनका नाम भी आ चूका है, लेकिन हर बार उनका विभाग बदल दिया जाता है। सहायक यंत्री के पद पर होने के बावजूद वह वर्तमान में स्वच्छता अभियान में यंत्री के प्रभार में है। राठौर की अधिकतर सम्पति अपने रिश्तेदारों के नाम ही है, खुद के नामा पर अधिक सम्पति नहीं रखी है मामले में ईओडब्ल्यू की टीम जाँच में जुटी है।