Loading...
अभी-अभी:

बड़नगरः देसी लोडेड बंदूक सहित बंदूक बनाने के उपकरण व एक आरोपी गिरफ्तार

image

Apr 17, 2019

विजय नीमा- बड़नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। मुखबिर की सूचना पर से बड़नगर पुलिस ग्राम पीपलू में दबिश देकर अवैध रूप से देसी मजल लोडेड बंदूक बनाने के उपकरण सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बड़नगर पुलिस ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि सोमवार रात्रि में मुखबीर की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह गणेश एसडीओपी शेर सिंह भूरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी दिनेश  प्रजापति एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम पिपलू पहुंची। जहां भैरू पिता समंदर द्वारा अपने मकान के अंदर अवैध हथियार बंदूक बनाने की फैक्ट्री अर्थात कारखाना रखा है जिसने एक बंदूक तैयार कर रखी है तथा और बंदूके तैयार कर रहा था।

घर की तलाशी लेने पर कई बंदूकों सहित लोहार के उपकरण भी बरामद हुये

सूचना मिलने पर बड़नगर थाना उप निरीक्षक गोकुल सिंह मंडल के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी तो भैरू अपने घर में देसी भरमार बंदूक बनाते हुए मिला। घर की तलाशी लेने पर घर से देसी हाथ की बनी हुई एक भरमार बंदूक, व दो अन्य बंदूक के बट व नाल सहित बंदूक बनाने के उपकरण बंदूक व छर्रे एक लोहे का हवा करने वाला लोहार वाला पंखा, संडासी, छेनी, हथौड़ी, पेचकस, कलाम व 2 सुतली बम के पैकेट मिले पकड़े आरोपी से पूछताछ  करने पर बंदूक आसपास अपने लोगों में देने के लिए घर में ही बंदूक तैयार करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया। आरोपी से अभी तक कितने हथियार के लोगों को बेचे  गए  हैं इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।