Loading...
अभी-अभी:

अटल जी के निधन पर अटल सेना ने  कराया मुंडन, 5 महिला कार्यकर्ताओं ने भी किये केश दान

image

Aug 18, 2018

युवराज गौर - पूर्व प्रधान मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन पर पूरा देश शोक ने डूब हुआ है जगह जगह  श्रधांजलि कार्यक्रम के जरिये दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने  का दौर लगातार जारी है। बैतुल में भी  अटल बिहारी वाजपेयी  के नाम से काम कर रहे सामाजिक संगठन  अटल सेना समिति के पदाधिकारियों ने मुंडन कराकर वाजपेयी को  श्रद्धांजलि अर्पित की है।

खास बात ये है कि अटल सेना के पुरुष पदाधिकारियों  के अलावा 5 महिला कार्यकर्ता ने भी  अपने केश दान कर वाजपेयी के दुखद निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की अटल सेना के  कार्यकर्ताओ का  कहना था कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन के बाद देश को अपुर्णीय क्षति हुई है।

अटल सेना के कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बिताए पालो को भी साझा किया  अटल सेना के संयोजक राजेन्द्र सिंह चौहान  ने बताया कि 15 साल पहले  उनकी अटल जी से मुलाकात हुई थी और अटल जी की सख्शियत और उनके विचारों  से प्रभावित होकर उन्होंने बेतुल लौटकर  सामाजिक संगठन अटल सेना समिति बनाई थी।