Loading...
अभी-अभी:

डिंडोरीः भाजपा कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, किया कलेक्ट्रेट का घेराव

image

Dec 17, 2019

शिवराम बर्मन - डिंडोरी में भाजप के द्वरा नागरिकता संशोधन बिल मध्यप्रदेश में लागू नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी ने विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर नागरिकता संशोधन बिल पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया।

नागरिकता संशोधन कानून को मध्य प्रदेश की सरकार राज्य में लागू कराने पर बल

भाजपा नेताओं का कहना था कि हिंदू, सिक्ख, ईसाई, जैन और बौद्ध समुदाय के लोगों ने अपनी जान और सम्मान बचाने के लिए भारत में शरण ले रखी थी। इन शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करने वाला नागरिकता संशोधन कानून को मध्य प्रदेश की सरकार राज्य में लागू नहीं कर रही है, जिसके कारण इन समुदाय के लोगों को समान अधिकार प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाजपा नेताओं का कहना था कि जब भारत की संसद ने इस बिल को पास कर दिया। इसे राष्ट्रपति महोदय ने भी मंजूरी दे दी है, तब मध्य प्रदेश की सरकार इसे राज्य में लागू क्यों नहीं कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने के लिए सतत संघर्ष करती रहेगी।